मनरेगा की शिकायत पर टॉल फ्री नंबर झारखंड

Advertisement

मनरेगा की शिकायत पर टॉल फ्री नंबर झारखंड

 

मनरेगा से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत टॉल फ्री नंबर, पलामू के लिए 111 एवं अन्य जिलों के लिए 18003456514 पर किसी भी कार्य दिवस में दर्ज कराई जा सकती है। अगर न्याय नहीं मिलता है, तो कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार के टॉल फ्री नंबर 18003456527 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत मिलने पर 24 घंटे में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मनरेगा के तहत ली जाने वाली योजनाओं में गड़बड़ी के लिए दो पंचायतों के मुखिया को पदच्युत करने की पंचायती राज विभाग से अनुशंसा की गई है।

वेबसाइट पर मनरेगा की जानकारियां उपलब्ध
मनरेगा आयुक्त ने बताया कि मनरेगा से जुड़े 22 बिंदु, प्रेस विज्ञप्ति, एक्ट्स एंड रूल्स, आवंटन, आदेश, नीति व अन्य जानकारी मनरेगा की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। कोई भी व्यक्ति झारखंड डॉट गॉव डॉट इन पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकता है। किसी भी तरह की जानकारी जो राज्य की मनरेगा योजना से जुड़ी हो, माउस के एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। यह साइट हमेशा अपडेट भी की जा रही है।

Leave a Comment